बढ़ता तापमान मोबाइल के लिए हो सकता है खतरनाक

महाराष्ट्र

हो सकता है ब्लास्ट, विशेषज्ञ ने जताई खतरे की आशंका

रिपब्लिक रिपोर्ट

ठाणे सहित पूरे महाराष्ट्र में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। तेजी से बढ़ रहा तापमान आम जनता की जान लेने का काम कर रहा है। अब यह हीट मोबाइल के लिए खतरनाक बनता जा रहा है। विशेषजों ने खतरे की आशंका जताते कहा है कि बढ़ते तापमान से मोबाइल में विस्फोट भी हो सकता है। विषेषजों ने हाल ही में हुईं एक घटना का हवाला बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ मोबाइल ब्लास्ट की घटना ने चार छोटे बच्चों की जान लेली थी। इस घटना की जांच में पता चला है कि माबाइल का तापमान अधिक होने क कारण वस्फाट हुआ था। इस घटना के बाद से ही उत्तर भारत साहत पूरे देश में मोबाइल को ठंडे स्थान पर खखने की हिदायत तकनीकी विशेषज्ञ दे रहे हैं।

बैटरी हो जाती है गर्म

मुंबई आईआईटी के सटूडंट रह चुके धर्मेंद्र मैर्या ने बताया कि मोबाइल में बैटरी होती है और बैटरी का तापमान हद से ज्यादा होने पर उसके ब्लास्ट होने की संभावनएं बढ़ जाती हैं। दरअसल बैटरी में एनर्जी को जमा कर उसका बार-बार इंस्तेमाल किया जाता है।

क्या कहते हैं साईंटेस्ट?

साइंटिस्ट सुरेश चोपने ने बताया कि इस समय तेजी से तापमान बढ़ रहा है। उत्तर भारत में तापमान 45 डिग्री से अधिक जा पहुंचा है, जो बेहद खतरनाक साबित हो रहा है।हालांकि इस समय महाराष्ट्र का तापमान नियंत्रण में है, इसलिए डरने की कोई आवप्यकता नहीं हैं।

यह करें !

मोबाइल कंपनी में काम करनेवाले एक इंज नेयर ने बताया कि मोबाइल का तापमान जितना ठंडा हे, उतना बेहतर होता है। मोबाइल के तापमान को नियंत्रण में रखने के लिए उसका कम से कम इस्तेमाल करें और मोबाइल को ठंडे स्थान पर ही रखने की कोशिश करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *