अब्दुल गनी खान
भिवंडी:पिपल्स रिपब्लिकन पार्टी (पीआरपी) के नवनियुक्त भिवंडी जिलाध्यक्ष मारुति जाधव ने मुंबई के आजाद मैदान स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. जोगेंद्र कावड़े से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रो. जोगेंद्र कावड़े ने मारुति जाधव को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भिवंडी जिले में पार्टी संगठन को नई गति और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा वंचित और शोषित वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर बल दिया।
मारुति जाधव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनहित के मुद्दों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
बैठक में प्रदेश सह-सचिव एडवोकेट अजय पालके, प्रदेश संगठक आनंद कडाले, ठाणे जिला ग्रामीण अध्यक्ष रहमतुल्लाह अंसारी (मुन्ना भाई), ठाणे जिला उपाध्यक्ष अयूब सैयद, भिवंडी शहर युवा अध्यक्ष एकनाथ भोईर, वरिष्ठ नेता सुभाष जोगडनकर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में भिवंडी जिले में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी को अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर सकारात्मक चर्चा की गई।

