अब्दुल गनी खान
भिवंडी:यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय (वाईसीएमओयू), नाशिक द्वारा संचालित गुलाम मोहम्मद मोमिन विमेन्स कॉलेज अध्ययन केंद्र, भिवंडी के बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन घोषित किए गए।

इस वर्ष जी.एम.मोमिन विमेंस कॉलेज अध्ययन केंद्र से बीसीए अंतिम वर्ष की परीक्षा में कुल 103 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 75 विद्यार्थी सफल रहे। अध्ययन केंद्र का कुल परिणाम 72.81 प्रतिशत रहा। सफल विद्यार्थियों में 6 विद्यार्थियों ने विशिष्ट श्रेणी,43 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 25 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
टॉप-10 विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं।
अंसारी शहबाज शाहनवाज़79.53 प्रतिशत के साथ प्रथम,अंसारी सानिया फिरदौस मोहम्मद 78.25 प्रतिशत के साथ द्वितीय,
अंसारी माज़िया शफीक76.69% प्रतिशत केसाथ तृतीय,
अंसारी लायबा 76.44% प्रतिशत के साथ चतुर्थ,अंसारी मलीहा नदीम 75.50% प्रतिशत के साथ पांचवें,
अंसारी आमेना लईक 75.28% प्रतिशत के साथ छठे,खान सारा 74.78 प्रतिशत के साथ सातवें,अंसारी जवेरिया74.72% प्रतिशत के साथ आठवें,खान इमरान 73.50 प्रतिशत के साथ नवें एवं
अंसारी शीज़ा शमशाद 72.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर के.एम.ई. सोसायटी के अध्यक्ष अलमाज़ फकीह,सचिव दानियाल काज़ी, कोषाध्यक्ष फहद बुबेरे,चेयरमैन अफज़ल नाखुदा,इंचार्ज सफा आगा,समन्वयक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी तथा समस्त स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

