अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर के अस्मा मस्जिद से फकीह स्कूल तक गटर की समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इरफान हदीस अंसारी की कोशिशों से सांसद निधि से करीब 20 लाख रुपये की लागत से नई गटर लाइन के कार्य को मंजूरी मिलने के बाद भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भूमिपूजन के बाद सभी नेता और अतिथि जमा मस्जिद पहुंचे। यहां मस्जिद के ट्रस्टियों ने मेहमानों का शाल और फूल देकर सम्मान किया। वहीं मदरसे के बच्चों ने सांसद सुरेश महात्रे, विधायक महेश चौगुले और महापौर नारायण चौधरी को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समुदायों के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी ने भिवंडी में सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से गटर की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के लिए यह कार्य राहत लेकर आएगा।20 लाख रुपये की निधि से शुरू हुए इस गटर कार्य से क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होने और नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर सांसद सुरेश महात्रे (बाल्या मामा), महापौर नारायण चौधरी, विधायक महेश चौगुले, उपमहापौर तारिक मोमिन और नगरसेवक बाबा बहाउद्दीन के हाथों गटर कार्य का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में इरफान हदीस अंसारी, वसीम अंसारी और शकील पापा ,हासिम नोमान खान ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

