राष्ट्रीय मार्शल आर्ट एवं योगा चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न

भिवंडी

अब्दुल गनी खान

भिवंडी के नारपोली, धामणकर नाका स्थित स्कॉलर हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज के सभागृह में ऑल स्पोर्ट्स कराटे डू फाउंडेशन, भिवंडी एवं स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट अकादमी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 1st National All Martial Arts & Yoga Championship का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर मार्शल आर्ट एवं योग में अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन किक पंच फाइट फेडरेशन इंडिया एवं स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट अकादमी इंडिया के फाउंडर प्रेसिडेंट सैफन चांद पठान, सेक्रेटरी जुलेखा शेख, तथा ऑल स्पोर्ट्स कराटे डू फाउंडेशन, भिवंडी के प्रेसिडेंट अली मेमन एवं खजिनदार अंबर मेमन के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में पैराडाइस इंग्लिश स्कूल की मुख्याध्यापिका संगीता नागवंशी, प्रेसीडेंसी इंग्लिश स्कूल की मुख्याध्यापिका खिलना शाह, वरिष्ठ पत्रकार खान फखरे आलम, असद कासमी, CPI ठाणे जिला सहसचिव कॉ. इकबाल हुसैन खान, समाजसेवक हनीफ शेख उर्फ अन्नू सेठ, शफीकुर्रहमान खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

किक पंच फाइट प्रतियोगिता में सूफियान शेख एवं फातिमा शेख ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं कशफ इकबाल खान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल एवं द्वितीय स्थान की ट्रॉफी हासिल की।

प्रतियोगिता में अरविंद जैसवार, अख्तर मोमीन, दीपेश पाटिल, इम्तियाज खान, सचिन, शमसुल्ला खान, आनंद नाईक, कमलाकर भोई, आवेश खान एवं लक्ष्मी गुप्ता सहित विभिन्न प्रशिक्षकों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ सहभागिता की।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने कहा कि मार्शल आर्ट एवं योग के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता तथा शारीरिक क्षमता का विकास होता है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों एवं अभिभावकों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को बढ़ावा देने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *