अब्दुल गनी खान भिवंडी
प्रतिबंधित मांगूर मछली बेचने पर कार्रवाई करते हुए मत्स्य विभाग ने भिवंडी में 175 किलो मछली जब्त की है। विक्रेता के खिलाफ शांतिनगर थाने में केस दर्ज हुआ है।इस मामले के बाद मनपा प्रशासन के आशीर्वाद से प्रतिबंधित मछली बेचने वालों में हड़कंप मच गया है।

मालूम हो कि जिलास्तरीय मांगूर उन्मूलन समिति को भिवंडी-निजामपुर मनपा क्षेत्र में प्रतिबंधित मछली बिक्री की शिकायत मिली थी। 10 सितंबर को समिति ने कोंडाजीवाडी स्थित इमरान फिश शॉप पर छापा मारा।उक्त दुकान के मालिक इमरान नजीर कुरैशी हैं।पहले दुकान में रखी रोहू, पंगेशियस और रूपचंद मछली में 2 नग (4.5 किलो) मांगूर मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर दुकान के सामने खड़ी महिंद्रा बोलेरो पिकअप (MH 04 HS 1266) की तलाशी ली गई। ट्रक में रखे 8 नीले ड्रम में से 3 ड्रम में 171 किलो मांगूर मछली भरी मिली।

इस तरह एक ही दुकान और ट्रक से कुल 175 किलो मछली जब्त कर रामनगर चाविंद्रा स्थित घनकचरा केंद्र पर नष्ट कर दी गई और इमरान कुरैशी के खिलाफ शांतिनगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है। पिकअप मालिक की तलाश पुलिस कर रही है। कार्रवाई मत्स्य विभाग ठाणे-पालघर, भिवंडी मनपा और शांतिनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से की।इस कार्रवाई के बाद मनपा प्रशासन के सक्रियता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।फिलहाल सूत्र बताते कि शहर के हर मछली मार्केट में बेधड़क प्रतिबंधित मछली बेची जा रही।जिन पर कार्रवाई के बजाय मनपा उक्त विभाग का पूरा संरक्षण प्राप्त है ।

