शहर अभियंता पद पर सचिन नाईक तो विद्युत अभियंता पद सिद्धिकी काजी बनाए गए प्रभारी
रिपब्लिक रिपोर्ट भिवंडी
भिवंडी मनपा के प्रमुख पदों पर राज्य सरकार द्वारा योग्य अधिकारीयो की नियुक्त न किए जाने के कारण प्रभारियों मनपा का काम काज चलाया जा रहा है।जिसका मनपा के विकास कार्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।इसके साथ ही अब मनपा के शहर अभियंता व कार्यकारी विद्युत अभियंता के खाली हुए पदो पर आयुक्त ने मनपा के दो अधिकारियों को प्रमोट कर उन्हे प्रभारी बनाया गया है।जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

भिवंडी मनपा में विद्युत विभाग के कार्यकारी अभियंता सुनील पाटिल केए 31 मई को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था।वही प्रभारी सिटी इंजीनियर सुरेश भट्ट ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। पालिका आयुक्त ने उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति 5 जून को स्वीकार कर लिया था।जिसके कारण मनपा के दोनो ही पद फिलहाल खाली हो गए थे।जिसके कारण मनपा आयुक्त अजय वैद्य ने खाली पड़े प्रभारी शहर अभियंता पद पर सचिन नाईक की नियुक्त की।साथ ही प्रभारी कार्यकारी अभियंता के तौर पर विद्युत अभियंता सिद्धिक काज़ी की नियुक्ति की गई है।मनपा के सभागृह कक्ष में दोनों नवनियुक्ति अधिकारियों का स्वागत व सत्कार किया गया और आयुक्त ने दोनों अधिकारियों को नियुक्ति आदेश पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि दोनों पद काफी महत्वपूर्ण है। शहर में इस समय बड़े-बड़े विकास कार्य चल रहे हैं। ऐसे में सिटी इंजीनियर के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर का पद भी खाली नहीं रखा जा सकता है। साथ ही मॉनसून भी शुरू होने वाला है। आपदा विभाग सक्रिय है। विकास कार्यों में कोई बाधा न आऐ। इसके लिए दोनों पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इस स्वागत समारोह में अतिरिक्त आयुक्त विट्ठल डाके, उपायुक्त मुख्यालय नयना सासणे, जल आपूर्ति विभाग के प्रमुख संदीप पटनवार, बांधकाम और बिजली विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।