भिवंडी: विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि,भाषाई कौशल, शब्दावली तथा लेखन क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अलहमद हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज,भिवंडी में ‘अनसीन पैसेज’ (Unseen Passage) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को एक अपठित अंग्रेज़ी गद्यांश (Unseen Passage) दिया गया, जिसे विद्यार्थियों ने निर्धारित समय में ध्यानपूर्वक पढ़ा और गद्यांश से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखे। विद्यार्थियों की प्रतिभा का मूल्यांकन गद्यांश की सही समझ,प्रश्नों के उचित उत्तर,भाषा एवं अभिव्यक्ति तथा निर्धारित समय में प्रश्न हल करने की क्षमता के आधार पर किया गया।
निर्णायक मंडल के सर्वसम्मत निर्णय के अनुसार कक्षा 12वीं कॉमर्स ‘बी’ की विद्यार्थी ज़िया नूर मोहम्मद ने प्रथम,12वीं साइंस ‘बी’ के विद्यार्थी शाह अफज़ल अकबर ने द्वितीय, जबकि इदरीसी अनम फातिमा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
इसी प्रकार कक्षा 11वीं साइंस ‘बी’ की छात्रा खान मरहबा जमालुद्दीन ने प्रथम,खान आफिया कमालुद्दीन ने द्वितीय,जबकि 11वीं कॉमर्स ‘बी’ की छात्रा शेख सारा रईस अहमद ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन डॉ.मतीउल्लाह खान एवं खान फायज़ा कमालुद्दीन ने किया।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अलहमद हाई स्कूल के चेयरमैन अब्दुल अज़ीज़ अंसारी एवं स्कूल-कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटर निहाल अहमद सर के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अब्दुल अज़ीज़ अंसारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्कूल एवं कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटर निहाल अहमद,जूनियर कॉलेज के इंचार्ज रोशन सर एवं समस्त शिक्षकों का सहयोग शामिल रहा।

