कशेली में फ्लैट का दरवाजा तोड़कर 3.47 लाख के जेवर और नकदी चोरी

भिवंडी

बेडरूम की अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने के आभूषण ले उड़े चोर; नारपोली पुलिस में मामला दर्ज

विशेष संवाददाता | भिवंडी

भिवंडी के कशेली स्थित स्वराज नगर में चोरों ने एक फ्लैट का दरवाजा तोड़कर करीब 3 लाख 47 हजार रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर बेडरूम की अलमारी का लॉकर तोड़ा और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। इस मामले में नारपोली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, उर्मिला अपार्टमेंट, स्वराज नगर, कशेली निवासी अमन संतोष सिंह (28) के फ्लैट में 1 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3:30 से 4:30 बजे के बीच चोरी हुई। अज्ञात चोर ने किसी औजार की मदद से घर के दरवाजे का कुंडा काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद बेडरूम में रखी लकड़ी की अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब 3 लाख 40 हजार रुपये के सोने के आभूषण और 7 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया।चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 47 हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित की शिकायत पर नारपोली पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 1310/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(अ) और 331(3) के अनुसार मामला दर्ज किया गया है।मामले की जांच पुलिस हवलदार हरेश म्हात्रे कर रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच कर अज्ञात चोर की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *