प्लास्टिक थैली के खिलाफ मनपा का छापामार कार्रवाई

भिवंडी

अब्दुल गनी खान

भिवंडी – भिवंडी महानगरपालिका जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार द्वारा अगामी त्यौहार पर्यावरण अनुकूल मनाने की योजना के मद्देनजर महाराष्ट्र प्रदुषण नियंत्रण मंडल कल्याण के निर्देशानुसार भिवंडी महानगरपालिका प्लास्टिक निर्मूलन पथक ने बाजार के विभिन्न दुकानों पर छापामारी कर एक टन प्लास्टिक की थैली जब्त कर दस हजार रुपए का आर्थिक दंड भी वसूल किया है, भिवंडी महानगरपालिका प्लास्टिक निर्मूलन पथक द्वारा टिप टाप फरसाण मार्ट कल्याण नाका, रिषभ पोलिस्टर एल एल पी भिवंडी टाकीज, के साथ साथ अलग-अलग दुकान पर छापामारी की, भिवंडी महानगरपालिका प्लास्टिक निर्मूलन पथक ने प्लास्टिक थैली के इस्तेमाल को लेकर होने वाले नुकसानों के बारे में भी जागरूक किया, और कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा कपड़े और कागज की थैली तैयार करने का प्रशिक्षण देकर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है पर्यावरण के लिए नुकसानदायक प्लास्टिक थैली पर रोक लगाकर पर्यावरण के अनुकूल कागज और कपड़े की थैली का इस्तेमाल करना चाहिए,

लगातार कार्यवाही के बावजूद नहीं थम रही है प्लास्टिक थैलियों का इस्तेमाल।

भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका प्लास्टिक निर्मूलन पथक की लगातार कार्यवाही के बावजूद शहर के सब्जी मंडी, होटलों और मटन माश मछली की दुकानों पर धड़ल्ले प्लास्टिक थैलियों का इस्तेमाल हो रहा है, प्लास्टिक निर्मूलन विभाग द्वारा छापे मारी करके इन करोबारीयों से सांठगांठ कर अपनी जेब भरने में माहिर हैं, जिसकी वजह से खुलेआम प्रबंधित थैलियों का इस्तेमाल कम नहीं हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *