Abdul Gani Khan
भिवंडी: शहर की मशहूर शैक्षणिक संस्थान रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में मराठी भाषा दिवस के अवसर पर उर्दू बसेरा हॉल में केएमई सोसाइटी सचिव दानियाल काजी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षीय भाषण में दानियाल काजी ने मराठी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भाषा महाराष्ट्र राज्य की सभ्यता और संस्कृति की पहचान है। इस अवसर पर रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के चेयरमैन यासर तातली,प्रधानाचार्य जियाउर रहमान अंसारी, सहायक मुख्यध्यापक मुख्लिस मदू,पर्यवेक्षक सिब्तैन कशेलकर आदि समारोह में उपस्थित थे। मराठी के शिक्षक सलीम शेख ने मराठी भाषा दिवस के इतिहास और महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मराठी भाषा दिवस महाराष्ट्र के प्रसिद्ध बुद्धिजीवी और मराठी भाषा के कवि श्री विष्णु वामन शिरवाडकर(कुसुमाग्रज) की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। समारोह में छात्रों ने मराठी भाषा में विभिन्न कविताएं,भाषण आदि प्रस्तुत किए। प्रिंसिपल जियाउर रहमान अंसारी ने मराठी को महाराष्ट्र की आत्मा बताते हुए इसके प्राचीन इतिहास का उल्लेख किया और कहा कि इस भाषा में महारत हासिल करना बहुत जरूरी है।यासर तातली ने मराठी भाषा के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण संवैधानिक भाषाओं में से एक है।छात्रों को इस भाषा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान के पाठ से हुई।कार्यक्रम का संचालन अल्ताफ शेख सर ने किया।अयूब शेख सर के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में मराठी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
