मंदिर में हुए चोरी की घटना को मात्र 12 घंटे में सुलझाने वाले पुलिस अधिकारियों का सम्मान।

भिवंडी

भिवंडी – मंदिर से समान चोरी करने वाले शातिर चोर को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का जोरदार सम्मान किया गया।

शांति नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड के साथ पुलिस निरीक्षक (एडमिन)विनोद पाटील क्राइम पुलिस निरीक्षक अतुल अंडुलकर और अधिकारी व कर्मचारियों का समाज सेवक कपिल मिश्रा द्वारा किया गया स्वागत सम्मान किया गया।

दरअसल आपको बता दे गतदिनों दिनांक 26/7/2025 के रोज भिवंडी के अशोकनगर जैन मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें लगभग 1लाख 85 के मंदिर के समान को चोरी किया गया था जिसमें हम आपको बता दें कि 12 घंटे के भीतर शांति नगर पुलिस की टीम ने चोर को गिरफ्तार कर हवालात में ठूंस दिया,

आपको बता दे कि समाज सेवक कपिल मिश्रा ने पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा की और इनका स्वागत सम्मान करने के लिए शांति नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे जहां तस्वीर में आप देख सकते हैं समाज सेवक कपिल मिश्रा, सुनील सिंग, संतोष राय, हामिद मोमिन, पूर्व सब इंस्पेटर निसार शेख मौजूद थे

इन सभी के हाथों मंदिर की चोरी की घटना को सुलझाने वाले सभी पुलिस अधिकारीयों और कर्मचारीयों को शाल पुरुष देकर सम्मानित किया गया जिसमें API सुरेश चोपडे,
रिझवान सय्यद, लक्ष्मण सहारे, निलेश महाले, प्रशांत बर्वे, रोशन जाधव, भूषण पाटील, रविन्द्र पाटील इन सभी को सम्मानित किया गया ।
और साथ ही विक्रम गणपत उद्माले asi , से ( प्रमोशन)psi बने जाने पर इनका भी स्वागत किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *