अब्दुल गनी खान
भिवंडी : नारपोली पुलिस स्टेशन की कार्रवाई में तीन लोगों को मटका जुआ खेलते हुए पकड़ा गया है। पुलिस शिपाई नरेंद्र महाले ने दर्ज शिकायत में बताया कि 25 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 12:24 बजे, पूर्णागांव स्थित मराठी शाळा के पास समर्थ किराणा स्टोअर्स के पीछे दबिश दी गई।
यहां प्रशांत हिना पानीखग्रही (29), किसन उमाशंकर पटेल (54) और श्रीरंग काशिनाथ शिंदे (59) मटका जुआ खेलते और खिलवाते पाए गए। पुलिस ने मौके से ₹1760 नकद और एक पावती बुक जब्त की।
आरोपियों पर महाराष्ट्र जुगार कायदा की धारा 12(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें नागरीक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के अनुसार नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। आगे की जांच पुलिस हवलदार ए.एस. तडवी कर रहे हैं।

