भिवंडी में हुक्का पार्लरों का जलवा! पुलिस कार्रवाई ठंडी… हुक्का माफिया मस्त!

भिवंडी

भिवंडी — पुलिस की कार्रवाई के बावजूद शहर और ग्रामीण इलाकों में हुक्का पार्लरों का सम्राज्य दिन-ब-दिन फैलता जा रहा है! भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल-2 और ग्रामीण पुलिस की नाक के नीचे हुक्का माफिया खुलेआम धुआं उड़ा रहे हैं।

रात ढलते ही भिवंडी के कई इलाकों में नशे का माहौल गर्म हो जाता है —
चाविंद्रा रोड हो या खाड़ी पार रोड, भंडारी कंपाउंड से लेकर कल्याण रोड पाइप लाइन तक, हर जगह हुक्के का धुआं और मस्ती का रंग जम जाता है।

लहोटी कंपाउंड और खदान रोड के आसपास तो हुक्का पार्लर किसी डांस बार से कम नहीं लगते! अंदर तेज म्यूजिक, टिमटिमाती लाइटें और युवाओं की भीड़ — जैसे शहर में रात की दूसरी दुनिया बस गई हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई केवल दिखावे तक सीमित है। हर छापेमारी के कुछ दिनों बाद वही पार्लर फिर से खुल जाते हैं। सवाल यह है कि आखिर ये हुक्का माफिया इतनी बेखौफी से कैसे चल रहे हैं?

क्या पुलिस को इनका संरक्षण प्राप्त है या फिर भिवंडी का “धुआं” सबकी आंखों पर पड़ा है?

अब देखना यह है कि पुलिस वाकई में कार्रवाई करती है या यह हुक्का साम्राज्य यूं ही धुआं उड़ाता रहेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *