अब्दुल गनी खान
भिवंडी। शांतिनगर पुलिस स्टेशन की टीम ने एक युवक को बिना अनुमति धारदार शस्त्र (चाकू) रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 4/25 सह महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1)(135) तथा धारा 122(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शांतिनगर पुलिस स्टेशन, ठाणे शहर पुलिस के पोलीस शिपाई निलेश भास्कर पाटील (क्रमांक 4546) को गुप्त सूचना मिली कि गायत्रीनगर, भिवंडी क्षेत्र में एक युवक गायत्रीनगर पुलिस चौकी के पास स्थित दूसरी बावडी रोड पर धारदार हथियार लेकर घूम रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अब्दुला निसार शेख (22 वर्ष), निवासी – रवि किराणा दुकान के बाजूला, कादरी मंजिल के सामने, गायत्रीनगर, भिवंडी, जिला ठाणे को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी यह हथियार बिना किसी वैध अनुमति के अपने पास रखे हुए था। पूछताछ में आरोपी ने हथियार रखने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बताया।
इस संबंध में शांतिनगर पुलिस स्टेशन में गु.र. क्र. 1121/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच शांतिनगर पुलिस द्वारा की जा रही है।

