भिवंडी में मौंत का सिरप बेंच रहा था युवक,100 बोतल कफ सिरप के साथ पुलिस ने किया  गिरफ्तार

ठाणे भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ शांतिनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित खांसी की सिरप की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बिलाल नगर इलाके से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 18,300 रुपये कीमत की नशीली दवाइयों की 100 बोतलें जब्त की है। इस कार्रवाई से इलाके में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।


    पुलिस  के अनुसार शांतिनगर पुलिस के हेड कांस्टेबल किरण हनुमंत जाधव को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नशीली खांसी की सिरप बेचने के उद्देश्य से बिलाल नगर इलाके में घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जाल बिछाकर 22 जनवरी की सुबह करीब 9:30 बजे जिशान अख्तर शेख (26) नामक युवक को संदिग्ध हालत में रोका और उसकी तलाशी ली।इस दौरान उसके पास मौजूद एक सफेद प्लास्टिक की बोरी से प्रतिबंधित खांसी की सिरप की 100 बोतलें बरामद की गईं। जांच में पाया गया कि जब्त की गई सिरप में Triprolidine Hydrochloride और Codeine Phosphate जैसे नशीले तत्व मौजूद थे, जिनकी बिक्री बिना डॉक्टर के पर्चे के करना कानूनन अपराध है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास दवा बेचने से संबंधित कोई लाइसेंस, बिल या वैध परमिट नहीं था। जब्त की गई नशीली दवाइयों की कुल कीमत करीब 18,300 रुपये आंकी गई है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। शांतिनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के साथ-साथ एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह नशीली सिरप कहां से लाई गई थी और किन-किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *