अब्दुल गनी खान
भिवंडी के स्व. इंदिरा गांधी उपजिला (आईजीएम) अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शिकायत के बाद ठाणे जिला प्रशासन की चार सदस्यीय जांच टीम ने गुरुवार को अस्पताल पहुंचकर करीब दो घंटे तक जांच बैठक की।

टीम ने जन्म प्रमाण विभाग में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर शिकायतकर्ता और संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। जिला चिकित्सा अतिरिक्त अधिकारी डॉ. मृणाली राहुड़ ने कहा कि जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आरोप है कि एक माह पूर्व जन्मी बच्ची का प्रमाण पत्र रजिस्टर में प्रविष्टि किए बिना दलाल को सौंप दिया गया, जिसने अभिभावकों से पैसे लेकर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया। मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा है।
जांच टीम में अधीक्षक स्तर के अधिकारी भी शामिल थे। अब प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

