भिवंडी के तीनबत्ती और बाजारपेठ इलाके में चला मनपा का बुल्डोजर,अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी मनपा के प्रभाग क्रमांक 5 के अंतर्गत आने वाले तीनबत्ती, मंडई बाजारपेठ, मच्छी मार्केट और निजामपुर पुलिस चौकी जैसे व्यस्त इलाकों में दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर मनपा ने कड़ा प्रहार करते हुए बुल्डोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया।जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।

मनपा प्रशासन के अनुसार दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के कारण बाजार में आने वाले नागरिकों को भारी असुविधा हो रही थी।जिसकी लगातार मिल रही शिकायतों व मनपा आयुक्त अनमोल सागर के आदेशानुसार यह अभियान चलाया गया। प्रभाग समिति क्रमांक 5 के सहायक आयुक्त सईद चिवणे, बीट निरीक्षक हनुमान म्हात्रे और उनकी टीम ने बुधवार सुबह से ही मोर्चा संभाला और दो दिन की कार्रवाई में मच्छी मार्केट और बाजारपेठ इलाके में यातायात को सुचारू बनाने के लिए जेसीबी की मदद से सैकड़ों दुकानों के बाहर बढ़े हुए अवैध निर्माण और अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद वर्षों से संकरी दिख रही सड़कों ने जैसे ‘खुली हवा में सांस’ ली है। सड़कों के चौड़ा होने से अब राहगीरों और वाहनों की आवाजाही में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *