विद्यार्थियों के लिए 65 इंच ए.आई. डिजिटल पैनल का लोकार्पण

भिवंडी

लिटिल चैम्प स्कूल में डिजिटल शिक्षा को मिला नया आयाम, नगरसेवक निलेश चौधरी की पहल
अब्दुल गनी खान
भिवंडी: अंजुरफाटा स्टेशन रोड स्थित लिटिल चैम्प स्कूल में विद्यार्थियों की आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानिक नगरसेवक निलेश चौधरी ने अपने स्वयं के निधि से स्कूल को 65 इंच का अत्याधुनिक ए.आई. डिजिटल पैनल भेंट किया। इस डिजिटल पैनल के माध्यम से विद्यार्थियों को स्मार्ट एवं इंटरैक्टिव तरीके से पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

स्कूल के संस्थापक खिलना शाह एवं कल्पेश शाह हमेशा से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करते रहे हैं। इसी क्रम में स्कूल में ए.आई. डिजिटल पैनल की आवश्यकता महसूस की गई। इस विषय को कल्पेश शाह ने नगरसेवक निलेश चौधरी के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने बिना किसी विलंब के विद्यार्थियों के हित में डिजिटल पैनल उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर आयोजित लोकार्पण समारोह में नगरसेवक निलेश चौधरी, विनोद सकपाल, स्कूल के संस्थापक खिलना शाह, कल्पेश शाह, शिक्षक मनोज यंगुलवार, दीपा हरिया, पूर्वी शाह तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने नगरसेवक निलेश चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह डिजिटल पैनल विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए अधिक सक्षम बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *