भिवंडी साउथ रोटरी क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, मारुती गलिपेल्ली बने अध्यक्ष

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी। भिवंडी साउथ रोटरी क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए भिवंडी-कल्याण बाईपास स्थित के.एन. पार्क रिसोर्ट में पदभार ग्रहण एवं पद वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सर्वसम्मति से मारुती गलिपेल्ली को क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुधाकर गलिपेल्ली को सचिव और नागराज कुर्रे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में रोटरी के जिला गवर्नर-इलेक्ट एजी. नीलेश जयवंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पदभार सौंपते हुए समाजसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भिवंडी साउथ रोटरी क्लब लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की सहायता, समाज कल्याण और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने जैसे विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। क्लब के सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मारुती गलिपेल्ली को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

समारोह में स्थानीय नगरसेवक संतोष शेट्टी, नगरसेविका रजिता मोहन कोंडा, अखिल पद्मसाली समाज के कोषाध्यक्ष अवधूत बलराम, डॉ. वेंकटेश देवसानी, डॉ. पेंबटला सत्यम, एडवोकेट चिटिकेन वेंकटेश, मनोहर पाटिल, बाले श्रीनिवास, गुडेली वेंकटेशम, मोहन कोंडा, संतोष अडेप, वेंकटेश कोंडा, प्रसाद कोडम, गंगाधर मास्टर, लक्ष्मण गड़िपेल्ली, कपूरचंद गुप्ता, भंडारी मल्लिकार्जुन, बास्केट बूरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *