भिवंडी में महिला को WhatsApp पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का आरोप, केस दर्ज

भिवंडी

महिला के साथ पति और ससुराल के सदस्यों को भी भेजे आपत्तिजनक संदेश, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

आदिल नोमानी। भिवंडी

भिवंडी में एक 41 वर्षीय महिला को WhatsApp पर कथित तौर पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजकर परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ-साथ उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों को भी आपत्तिजनक संदेश भेजे तथा गाली-गलौज और धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता नवी बस्ती, भिवंडी की निवासी है और गृहिणी है। शिकायत में आसिम खान (करीब 35 वर्ष) को आरोपी बताया गया है। उसका पूरा नाम और पता पुलिस को फिलहाल ज्ञात नहीं है।

शिकायत के मुताबिक, 12 जनवरी से 30 मई 2026 के बीच आरोपी ने कथित तौर पर WhatsApp के जरिए महिला को बार-बार अश्लील संदेश और वीडियो भेजे। आरोप है कि इन संदेशों में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे महिला को मानसिक परेशानी हुई।

पति और ससुराल के सदस्यों को भी भेजे संदेश

महिला की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उसके पति इमरानअली सैयद, सास राबिया सैयद, जेठानी शबाना सैयद और ननद साइमा पठान को भी आपत्तिजनक संदेश भेजे। आरोप है कि इन संदेशों में अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने के साथ गाली-गलौज और धमकी भी दी गई।

आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर 9 अक्टूबर 2026 को भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 78, 79, 351(2), 352 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं 67 और 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर कदम कर रहे हैं। पुलिस आपत्तिजनक संदेशों और वीडियो से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *