ठाणे कांग्रेस कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया सुभाष कानडे का जन्मदिन

ठाणे

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, संगठन के प्रति उनके योगदान को किया याद

अब्दुल गनी खान
ठाणे: ठाणे शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी सलाहकार एवं पूर्व उपाध्यक्ष तथा ठाणे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष कानडे का जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पिंगले, राजेश जाधव, शिरीष घरत, श्रीकांत मोरे और एडवोकेट जावेद शेख सहित कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सुभाष कानडे के राजनीतिक और संगठनात्मक योगदान को सराहा।

इस अवसर पर एडवोकेट जावेद शेख ने कहा कि ठाणे कांग्रेस में सुभाष कानडे का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता, संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति निष्ठा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कानडे का मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं को लगातार नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।

जन्मदिन समारोह के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुभाष कानडे के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *