भिवंडी की समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

महाराष्ट्र

अब्दुल गनी खान
भिवंडी: भिवंडी शहर की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर ज़ैद शेरू ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार से मुलाकात की। इस दौरान भिवंडी से जुड़े कई महत्वपूर्ण और गंभीर मुद्दों को उनके समक्ष रखा गया और उनके स्थायी समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान भिवंडी की बदहाल सड़कों, टोरेंट पावर से जुड़ी समस्याओं, बढ़ती बेरोजगारी, कोहिनूर बिल्डिंग हादसे तथा शहर में चल रहे और प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इस दौरान जनसमस्याओं के लिए जिम्मेदार लोगों और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की जरूरत पर भी जोर दिया गया।

ज़ैद शेरू ने कहा कि भिवंडी की जनता को बेहतर सड़कें, मूलभूत सुविधाएं, रोजगार, सुरक्षा और न्याय मिलना उनका अधिकार है। केवल समस्याओं को उठाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके स्थायी और व्यावहारिक समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि भिवंडी की जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का सिलसिला जारी रहेगा। शहर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे, ताकि भिवंडी में वास्तविक और सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *