भिवंडी-भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा भिवंडी द्वारा 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कामतघर स्थित स्व, मोतीराम दादाजी काटेकर मैदान में हर्षोल्लास व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न किया गया।

बतादें कि भाजपा भिवंडी जिला व उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा उत्तर भारतीयों का गौरव उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तर भारतीय गौरव सम्मान व प्रतिभाशाली सम्मान के साथ उत्तर प्रदेश की गौरव गाथा प्रस्तुत किया गया । उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष मंगेश यादव द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर समाज में विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशिष्ट योगदान देकर अपनी पहचान बनाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सांस्कृतिक गीतों की गायिका अनामिका त्रिपाठी, सुजीत गौतम, आशुतोष रागी, धीरु पाल आदि कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष एड हर्षल पाटिल, भाजपा मुंबई के वरिष्ट भाजपा नेता आर डी यादव, प्रदेश सदस्य सुगंधा टावरे, ओबीसी अध्यक्ष विठोबा नाईक, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता टावरे, , पूर्व नगरसेवक यशवंत टावरे, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजू चौगुले,भाजपा महासचिव राजू गाजेंगी विशाल पाठारे, प्रचार प्रमुख पी डी वादव,मनोज सिंह, अनिल सिंह,सुनिल सिंह उत्तर भारतीय मोर्चा महासचिव रामनारायण सोनी, राकेश पाल, मनीष यादव,पवन यादव जियालाल लाल गुप्ता, रामकरन यादव, मनोज ठाकुर, ॐ साई सेवा संस्था की अध्यक्ष स्वाति सिंह डा. बृजेश यादव, संजय दुबे, बुद्धीसागर दुबे, लल्लन यादव, सुभाष यादव , विजय तिवारी ,कमलेश यादव, राजेन्द्र यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। आये हुये अतिथियों के हाथों सभी सम्मान मूर्तियों का स्वागत शाल पुष्पगुच्छ व सम्मानचिन्ह देकर किया गया । कार्यक्रम का सूत्र संचालन एडवोकेट नंदन गुप्ता ने किया।