मटका जुआ पर छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर पुलिस ने धामणकर नाका क्षेत्र में मटका जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को सुबह करीब 11:30 बजे स्कूल के सामने स्थित एक खाली मैदान में छापेमारी की गई। मौके पर कुछ लोग मटका जुआ खिलाते और खेलते मिले।

पुलिस ने शाहीद आरिफ सैयद (30), संतोष माणिक गायसमुद्रे (50), राकेश गोविंद फारमर (42), इंद्रसेन धृवराज सिंह (55) और गफार फत्तू बागवान (60) को हिरासत में लिया। आरोपियों के पास से जुए में प्रयुक्त 800 रुपये नकद बरामद किए गए।

इस संबंध में भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में गुन्हा क्रमांक 472/2026 के तहत महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 12(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को नियमानुसार नोटिस देकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिसकर्मी काळे पाटील कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *