100 तरह की चॉकलेट से तैयार हुए’चॉकलेट गणपति’; दर्शन के बाद बच्चों में बांटी जाएंगी
विशेष संवाददाता भिवंडी
भिवंडी में गणेशोत्सव के दौरान हर साल कुछ नया और अनोखा देखने को मिलता है। इस बार चांदमल कारवा कंपाउंड में सार्वजनिक गणेशोत्सव के 37वें वर्ष पर भक्तों ने ऐसा अनोखा प्रयोग किया है, जिसने शहरवासियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यहां करीब 15 हजार अलग-अलग चॉकलेट से 3.5 फीट ऊंची गणपति बप्पा की प्रतिमा तैयार की गई है। 100 प्रकार की चॉक%लेट से सजा बप्पा का दरबार चॉकलेट से तैयार की गई इस गणपति प्रतिमा को करीब 100 प्रकार की विभिन्न चॉकलेट से सजाया गया है। प्रतिमा को आकर्षक रूप देने के लिए चॉकलेट को बेहद खूबसूरती से सजाकर बप्पा का स्वरूप तैयार किया गया है।अनोखी प्रतिमा को तैयार करने में करीब दो से तीन दिन का समय लगा। चॉकलेट से साकार हुए गणपति बप्पा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक पहुंच रहे हैं। प्रतिमा देखते ही लोगों के चेहरे पर उत्साह नजर आ रहा है और यह अनोखा प्रयोग गणेश भक्तों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
दर्शन के बाद बच्चों के चेहरे पर आएगी मिठास
मंडल के अध्यक्ष आनंद कारवा ने बताया कि गणपति बप्पा के दर्शन के बाद प्रतिमा में इस्तेमाल की गई सभी चॉकलेट को छोटे बच्चों में बांटा जाएगा।

यानी बप्पा की भक्ति के साथ बच्चों के बीच खुशियां बांटने का संदेश भी इस पहल के जरिए दिया जाएगा। आस्था के साथ रचनात्मकता का अनोखा संगम चांदमल कारवा कंपाउंड की यह पहल गणेशोत्सव में आस्था, रचनात्मकता और सामाजिक भावना का अनोखा संगम पेश कर रही है। हजारों चॉकलेट से तैयार गणपति बप्पा की प्रतिमा फिलहाल भिवंडीवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।

