भिवंडी ।। कोरोना काल में प्रैग्नेंसी के बावजूद जान हथेली पर रख कर नागरिकों की दिन रात सेवा कर मशहूर डॉ यास्मीन अंसारी का भिवंडी के नायगांव स्थित अल सलीम अपार्टमेंट में शनिवार, 18 जुलाई 2026 को डॉ. यासमीन शारिफ अंसारी द्वारा स्थापित “यासमीन केयर क्लिनिक” का भव्य उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

शनिवार शाम 6 बजे से देर रात तक चले इस समारोह में शहर के सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, चिकित्सा, धार्मिक एवं पत्रकारिता जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लेकर डॉ. यासमीन शारिफ अंसारी को शुभकामनाएं दीं तथा क्लिनिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
क्लिनिक का उद्घाटन भिवंडी पूर्व क्षेत्र से सपा विधायक रईस कसम शेख के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के अध्यक्ष शोएब गुड्डू, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अनस अंसारी, कांग्रेस पार्टी शहर जिला अध्यक्ष आबिद मुन्सफ, पूर्व उपमहापौर इमरान वली मोहम्मद खान, जमीयत उलेमा महाराष्ट्र के आयोजक मुफ्ती सैय्यद हुज़ैफ़ा कासमी साहब, उर्दू टाइम्स के संपादक फारूक अंसारी, पीटीआई एवं टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार इम्तियाज शेख, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तारिक फारूकी, पूर्व उपमहापौर डॉ. नूर अंसारी, उलेमा बोर्ड के महासचिव डॉ. कादिर सय्यद, एनसीपी महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती सावती कांबले,कांग्रेस नगरसेवक साजू सिद्दीकी, जावेद अंसारी, पूर्व नगरसेवक महबूबुर रहमान अंसारी (बबलू भाई) तथा अनस अंसारी (भाई जान ढाबा),इकबाल अहमद सिद्दीकी उप प्रभारी, असम कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्णगोपाल सिंह उत्तर भारतीय सेवा समाज अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार नसीम अंसारी, महाराष्ट्र पत्रकार संघ अध्यक्ष अब्दुलगनी खान, उत्तरभारतीय सेवा समिति अध्यक्ष, पत्रकार जितेंद्र तिवारी , उर्दू पत्रकार अयाज मोमिन, एड अब्दुल बाकी अंसारी, पत्रकार महेंद्र सरोज गुड्डू , मौलाना इम्तियाज फलाही और इम्पा लेडीज विंग की अध्यक्ष डॉ. इशरत नसीरुद्दीन मोमिन का डॉ. यास्मीन शारिफ अंसारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके अलावा डॉ. रिजवान खान, अब्दुल जब्बार, तथा प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं पुरस्कार प्राप्त डॉ. मोहम्मद मुकीम जामई सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में सेवा देकर मरीजों का दिल जीतने वाली यासमीन केयर क्लिनिक महिलाओं एवं बच्चों के लिए आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने डॉ. यास्मीन शारिफ अंसारी की चिकित्सा सेवा, सामाजिक समर्पण एवं जनसेवा के संकल्प की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भीड़ भरे इस कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा अतिथियों के लिए विशेष आतिथ्य की व्यवस्था की गई थी। अंत में क्लिनिक की संस्थापक डॉ. यास्मीन शारिफ अंसारी एवं पत्रकार शारिफ अंसारी ने सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उपस्थित सभी लोगों ने क्लिनिक के सफल शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के इस नए प्रयास की सफलता की कामना की।

