भिवंडी नशे के सौदागरों का धरपकड़ तेज, 3 किलो गांजा जब्त,एक तस्कर धराया

भिवंडी

अब्दुल गनी खान।भिवंडी

भिवंडी शहर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आसबीबी इलाके से करीब 3 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।जिससे यह माल किसे बेचने वाला था तथा यह कहां से लाया था,इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।


पुलिस के मुताबिक भिवंडी शहर पुलिस की टीम आसबीबी परिसर में रविवार को पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा लेकर इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बैग से करीब 3 किलो गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की नाम राजेश कुमार प्रजापति (42) है,जो आसबीबी इलाके में रहता है और मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है।शहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनोद पाटील ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी जप्त किए गए गांजा वह कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई करने वाला था, इसकी जांच की जा रही है।
मालूम हो कि नशे के बढ़ते खतरे से युवाओं और विद्यार्थियों को बचाने के लिए भिवंडी पुलिस ने विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। महाराष्ट्र सरकार के ‘ड्रग फ्री महाराष्ट्र मिशन’ के तहत ठाणे पुलिस आयुक्तालय के परिमंडल-2 भिवंडी की ओर से ‘कैंपस कनेक्ट’ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 9 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक भिवंडी शहर में आयोजित किया गया है।पुलिस उपायुक्त पवन बनसोड के अनुसार, ड्रग्स आज की युवा पीढ़ी के सामने बड़ी चुनौती बन चुका है। इससे निपटने के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि शिक्षक, अभिभावक और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। इसी उद्देश्य से भिवंडी पुलिस की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *