पति,सास,ससुर सहित आठ लोगों पर विवाहिता ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना व मारपीट करने का केस दर्ज।
अब्दुल गनी खान
भिवंडी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन तलाक के विरोध में कानून लागू करने के बाद भी भिवंडी में एक युवक ने पत्नी को तलाक देकर दूसरी महिला का पकड़ा संघ।
मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी तालुका के कोनगांव जहां एक महिला को केवल इसलिए तलाक दे दिया गया क्योंकि वह अपने ससुराल वालों की दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। मामला कोनगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति सैफ अली कुरीशी और अन्य परिजन उस पर मायके से 5 लाख रूपये दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। जब उसकी मां और परिवार आर्थिक रूप से यह मांग पूरी नहीं कर सके, तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि 2 जुलाई को उसके पति ने सबके सामने तीन बार “तलाक! तलाक! तलाक!” कहकर उसे तलाक दे दिया। इस घटना के बाद महिला ने अपने मायके आकर शांतिनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें पति के साथ-साथ सास, ससुर, ननद और अन्य ससुराल वालों के कयल 8 लोगों के नाम भी शामिल हैं। शिकायत कर्ता ने बताई है कि मैं मात्र 19 दिन ससुराल में रही और मेरा पती हमेशा नशे में आकर मुझे मारता पीटता था और पूरी रात गायब रहता था,मुझे शक हुआ तो मैं उसका मोबाइल चेक करने पर पता चला कि वे एक दूसरे महिला से संबंध होने के जानकारी मिली,जिसे अभी वो लेकर फरार है,शांतिनगर पउलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85,115(2), 352,351(2),3(5) और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच पुलिस उप निरीक्षक अवसारे कर रहे हैं।

