भिवंडी में पान टपरी हटाने के नोटिस पर विवादव्यवसायी ने लगाया दबाव और उत्पीड़न का आरोप, नोटिस रद्द करने की मांग

भिवंडी

भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका द्वारा शान्ती नगर केजीएन चौक पर पान टपरी हटाने के लिए जारी नोटिस पर अब विवाद गहराता दिखाई दे रहा है। पान टपरी संचालक श्री इरशाद नूर मोहम्मद अंसारी ने आयुक्त व संबंधित विभागों को प्रपत्र के माध्यम से जवाब प्रस्तुत करते हुए नोटिस को गलत करार दिया है।

अपने पत्र में इरशाद अंसारी ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी पान टपरी पर छोटे बच्चों की टॉफी, चॉकलेट की वैध बिक्री करते हैं और किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अवरोध उत्पन्न नहीं किया है। उनका कहना है कि उनकी टपरी सड़क और नाले से दो फुट अंदर उनकी अपनी जगह पर है, जिससे यातायात या जनसुविधा में किसी तरह की बाधा नहीं होती।

उन्होंने यह भी बताया कि जिस जमीन पर उनकी टपरी स्थित है, वह सामाईक मालकी की है तथा इस संबंध में भिवंडी न्यायालय में मामला भी विचाराधीन है। फिर भी मनपा प्रभाग समिति दो के सहायक आयुक्त टपरी हटाने की नोटिस उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से दी गई है

इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसियों द्वारा उनकी जमीन पर अवैध निर्माण किया गया है। इस अवैध निर्माण को हटवाने के लिए वे अनेक बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उनके खिलाफ पान टपरी हटाने की नोटिस भेज दी गई।

अंसारी का दावा है कि विपक्षी पक्ष द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है, धमकियाँ दी जा रही हैं और शिकायत वापस लेने के लिए डराने की कोशिश की जा रही है। इस कारण उनकी शारीरिक व मानसिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में उन्हें किसी भी प्रकार की हानि या दुर्घटना का सामना करना पड़ा तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित दबंग तत्वों की होगी।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी टपरी हटाने की नोटिस तत्काल रद्द की जाए और अवैध निर्माण के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं, जिसमें असली शिकायतकर्ता को ही प्रताड़ित किया जाता है। नागरिकों ने भी नगर प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *