व्यसनमुक्त भारत अभियान के तहत भिवंडी में जनजागरूकता रैली का आयोजन

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी: गायत्री परिवार ट्रस्ट भिवंडी के तत्वावधान में व्यसनमुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को एक व्यापक जनजागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संचालित सप्तसूत्रीय आंदोलन का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्ति का संदेश देना और युवाओं में बढ़ती व्यसन प्रवृत्ति पर रोक लगाना है।

इस अभियान के माध्यम से गायत्री परिवार की सुजन सेना पूरे देश में नशा उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है। करोड़ों लोगों को व्यसन छोड़कर स्वस्थ और नैतिक जीवन अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।

समाज में नशे की लत तेजी से फैल रही है तथा कोमल आयु के बच्चों तक इसका प्रभाव बढ़ रहा है। शराब एवं नशीले पदार्थों की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं में अवसाद, निराशा, असफलता एवं अनेक सामाजिक समस्याओं को जन्म दे रही है। यह धीमा जहर न केवल सामाजिक स्वास्थ्य को आघात पहुंचा रहा है, बल्कि शरीर को कमजोर और जीवनी शक्ति को समाप्त कर रहा है।

इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए आयोजकों ने व्यसनमुक्त भारत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया है। आयोजकों ने विद्यार्थियों, नागरिकों एवं समाजसेवी संस्थाओं से अधिकतम संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

रैली मार्ग:
दादासाहेब दांडेकर विद्यालय से प्रारंभ होकर—कल्याण नाका फ्लाईओवर के नीचे से—कमला होटल—धामणकर नाका—पश्चिमी अप्पासाहेब जाधव विद्यालय तक रैली निकाली जाएगी।

कार्यक्रम समय:
रैली: सुबह 8 बजे से 10 बजे तक
उद्बोधन एवं व्यसनमुक्ति संकल्प: सुबह 10 बजे से 11 बजे तक

आयोजक:
गायत्री परिवार ट्रस्ट, भिवंडी

सहयोगी संस्थाएँ:
मनोरथसिद्धि सेवा फाउंडेशन,
श्री भारतीय चैरिटेबल ट्रस्ट,
आर्यबी रागिनी मित्र मंडल,
आर.डी.एस आर्ट एंड कल्चर क्लब एन्क्लेव,
जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट,
अटल सेवा फाउंडेशन,
श्री सिद्धेश्वर योगा मित्र मंडल

रैली के माध्यम से शहर में नशामुक्ति का व्यापक संदेश देने की तैयारी पूरी हो चुकी है तथा आयोजन को लेकर समाज में उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *