अब्दुल गनी खान
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य में आगामी महापौर चुनावों को लेकर 29 महानगरपालिकाओं के महापौर पद के लिए आरक्षण की सोडत (ड्रॉ) सोमवार को घोषित कर दी गई। इस सोडत के साथ ही राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है और सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।
घोषित सूची के अनुसार कई प्रमुख महानगरपालिकाओं में सर्वसाधारण, ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के साथ-साथ महिला आरक्षण भी तय किया गया है। खासतौर पर मुंबई, पुणे, नागपुर, नवी मुंबई, पिंपरी-चिंचवड जैसी बड़ी महानगरपालिकाओं में सर्वसाधारण वर्ग के लिए आरक्षण रखा गया है, जबकि कुछ शहरों में महिला आरक्षण ने राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दिया है।
महापौर आरक्षण की पूरी सूची इस प्रकार है—
1. छत्रपति संभाजीनगर – सर्वसाधारण (महिला)
2. नवी मुंबई – सर्वसाधारण
3. वसई-विरार – सर्वसाधारण
4. कल्याण-डोंबिवली – अनुसूचित जनजाति
5. कोल्हापुर – ओबीसी
6. नागपुर – सर्वसाधारण
7. बृहन्मुंबई – सर्वसाधारण
8. सोलापुर – सर्वसाधारण
9. अमरावती – सर्वसाधारण (महिला)
10. अकोला – ओबीसी (महिला)
11. नाशिक – सर्वसाधारण
12. पिंपरी-चिंचवड – सर्वसाधारण
13. पुणे – सर्वसाधारण
14. उल्हासनगर – ओबीसी
15. ठाणे – अनुसूचित जाति
16. चंद्रपुर – ओबीसी (महिला)
17. परभणी – सर्वसाधारण
18. लातूर – अनुसूचित जाति (महिला)
19. भिवंडी-निजामपुर – सर्वसाधारण
20. मालेगांव – सर्वसाधारण
21. पनवेल – ओबीसी
22. मीरा-भाईंदर – सर्वसाधारण
23. नांदेड-वाघाळा – सर्वसाधारण
24. सांगली-मिरज-कुपवाड – सर्वसाधारण
25. जळगांव – ओबीसी (महिला)
26. अहिल्यानगर – ओबीसी (महिला)
27. धुले – सर्वसाधारण (महिला)
28. जालना – अनुसूचित जाति (महिला)
29. इचलकरंजी – ओबीसी
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस आरक्षण सूची के सामने आने के बाद कई नगर निगमों में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन तेज हो जाएगा। वहीं महिला आरक्षण और आरक्षित वर्गों के लिए तय सीटों के चलते नए चेहरों को भी अवसर मिलने की संभावना है।

