भिवंडी में निजी डॉक्टरों के लिए क्षयरोग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी मनपा के क्षयरोग विभाग द्वारा आज निजी चिकित्सा व्यवसायियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वयंसेवी संस्था ‘डॉक्टर फॉर यू’ के सहयोग से संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप गाडेकर ने की। कार्यशाला में विशेषज्ञों की एक टीम ने टीबी उन्मूलन की दिशा में  डॉ. बुशरा सय्यद (शहर क्षयरोग अधिकारी), डॉ. वर्षा बारोड (आर सी एच  अधिकारी),डॉ. ज्योति साळवे (डब्लू एच ओ  कंसल्टेंट), डॉ. विक्रम जैन (छाती रोग विशेषज्ञ) ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम  के तहत निजी डॉक्टरों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान बताया गया कि निजी क्लीनिकों में आने वाले मरीजों की सरकारी रिकॉर्ड में पंजीकरण की अनिवार्यता है। मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने वाली योजना की जानकारी भी दी गई।साथ ही गंभीर टीबी के मामलों की पहचान और मरीज के संपर्क में आए लोगों की जांच। संदिग्ध मरीजों की जल्द पहचान और उपचार करना जरूरी है।इस अवसर पर आईजीएम अस्पताल  के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मो. अली धुरु सहित शहर के बड़ी संख्या में निजी डॉक्टर उपस्थित रहे। साथ ही  संस्था के सभी सुपरवाइजर और कर्मचारी वर्ग ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।”टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के संकल्प के साथ इस कार्यशाला का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *