भिवंडी में 1500 वर्षीय जश्न-ए-मिलादुन्नबी ﷺ की पहली ऐतिहासिक बैठक का भव्य आयोजन

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी: रज़ा अकैडमी भिवंडी के अध्यक्ष क़ुरैशी आवैस रज़ा और उनकी टीम की ओर से 1500 साल पूरे होने वाले जश्न-ए-मिलादुन्नबी ﷺ के सिलसिले में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शहर के प्रमुख मुफ्तियान-ए-कराम, प्रतिष्ठित उलेमा, मस्जिदों के इमाम, विभिन्न दीन और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं ट्रस्टीगण शामिल हुए।

यह बैठक रज़ा अकैडमी के संस्थापक असीर-ए-मुफ्ती-ए-आज़म अलहाज मोहम्मद सईद नूरी साहब क़िबला की विशेष दुआओं से सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता क़ाज़ी-ए-शहर भिवंडी मुफ्ती मुबश्शिर रज़ा  साहब (नूरी दारुल इफ्ता, कोटरगेट) ने की।

अध्यक्ष आवैस रज़ा ने अपने भाषण में बताया कि इस ऐतिहासिक जश्न की योजना वर्ष 2022 में रखी गई थी और 2024 के मिलाद-उन-नबी ﷺ के बाद इसका बाकायदा शुभारंभ किया गया। इसे एक वैश्विक, सुनियोजित और ऐतिहासिक स्वरूप में मनाने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान और बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

              बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय:

शहर की हर मस्जिद में सीरत-ए-मुस्तफा ﷺ पर नियमित दरूस दिए जाएंगे।

रबीउल अव्वल की मुबारक रात में विशेष स्थलों पर 24 घंटे दुरूद व सलाम की महफ़िलें आयोजित की जाएंगी।

हर मस्जिद के इमाम 15 लोगों की एक सीरत टीम तैयार करेंगे जो नमाज़ के पाबंद हों, सीरत पर अमल करें और मिलाद का पैग़ाम फैलाएं।

सीरत-ए-रसूल ﷺ पर एक विशेष और व्यापक पुस्तिका प्रकाशित की जाएगी।

जुलूस-ए-मिलाद और कार्यक्रमों में डीजे या अन्य गैर-शरई चीज़ों की हतोत्साही की जाएगी और अदब, दुरूद व सलाम के साथ जुलूस में शरीक होने की अपील की जाएगी।

आगामी दिनों में क्रमवार बैठकों का आयोजन और विभिन्न कार्यकारिणी समितियों का गठन किया जाएगा।

बैठक का समापन दुआओं के साथ हुआ, जिसमें सभी उलेमा-ए-किराम ने इस मुहिम की सराहना की और दुआ की कि यह 1500 वर्षीय जश्न-ए-मिलादुन्नबी ﷺ भिवंडी के इतिहास का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक जलसा साबित होगा जो पूरी दुनिया में सुन्नियत का पैग़ाम फैलाएगा।

                  भाग लेने वाले संगठन:
तंजीम-ए-उलमा अहले सुन्नत, सुन्नी दावत-ए-इस्लामी, दावत-ए-इस्लामी, रज़ा-ए-मुस्तफा, और अन्य सामाजिक-दिनी संगठन एवं मस्जिदों के ट्रस्टी व इमाम गण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *