अब्दुल जलील अंसारी और रियाज़ अहमद मोमिन के सम्मान में अभिनंदन समारोह और मुशायरे का आयोजन

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी:साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था बज़्मे अंसार अदब भिवंडी द्वारा शनिवार,23अगस्त, 2025 को रात 10 बजे सलाहुद्दीन अय्यूबी हाई स्कूल में प्रसिद्ध पत्रकार,साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल जलील अंसारी और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रियाज़ अहमद मोमिन के सम्मान में अभिनंदन समारोह और मुशायरे(काव्यगोषठी)का आयोजन शब्बीर अहमद शाद की अध्यक्षता में किया गया।विशेष अतिथि के रूप में मुम्बई के मुशीर अहमद अंसारी उपस्थित थे।अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य जियाउर रहमान अंसारी,अब्दुल अजीज अंसारी,एम.मुबीन आदि शामिल रहे।शकील अहमद शकील ने समारोह का उद्घाटन किया।

आमिर असगर कुरैशी ने दोनों सम्मानित अतिथियों के जीवन और सेवाओं पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि
अब्दुल जलील अंसारी की  साहित्यिक,सामाजिक एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान एवं सेवाओं से सभी लोग परिचित हैं।आप नें उनके विभिन्न गुणों एवं कार्यो विस्तृत उल्लेख किया और कहा कि उनकी सेवाओं की जितनी सराहना की जाय कम है।आमिर कुरैशी सर ने रियाज़ अहमद मोमिन को उनकी शैक्षिक सेवाओं के सफल समापन पर बधाई दी और उनके शैक्षिक गुणों का बखान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जियाउर रहमान अंसारी ने सम्मानित अतिथियों के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे मधुर संबंधों को अपने अनोखे  अंदाज में व्यक्त किया तथा दोनों महानुभाओं की विशिष्ट सेवाओं को श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।इस अवसर पर बज़्में अंसार अदब द्वारा दोनों अतिथियों की खिदमत में शाल,गुलदस्ता,उपहार और प्रशंसा पत्र भेंट किया गया। अब्दुल जलील अंसारी ने अपने संबोधन में आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया तथा अपनी कविताएँ भी प्रस्तुत कीं।रियाज़ अहमद मोमिन ने भी सम्मान के लिए समारोह के आयोजक संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।ततपश्चात मुशायरे की शुरुआत हुई।
समारोह के अध्यक्ष शब्बीर अहमद शाद,विशिष्ट अतिथि मुशीर अहमद अंसारी के अलावा,  शकील अहमद शकील,ऐनुद्दीन आजिम,रईस अख्तर रईस, बिलाल रौनक,तजम्मुल हुसैन ज़ाहिद,सादिक अंसारी,रईस आज़मी,गनी मुबारकपुरी, शरजील अंसारी, हसीब जैराजपुरी और शादाब आज़मी ने अपनी चुनिंदा कविताएँ प्रस्तुत कीं और श्रोताओं से खूब सराहना बटोरी।बिलाल रौनक ने संचालन का दायित्व बखूबी निभाया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में बज़्मे अंसार अदब के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *