थर्मो पैक में लीकेज के कारण जली मंगलमूर्ति डाइंग, इलेक्ट्रिक सेफ्टी को लेकर एक्टिव हुआ इलेक्ट्रिक विभाग
अब्दुल गनी खान
भिवंडी के एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित मंगलमूर्ति डाइंग इलेक्ट्रिक सुरक्षा की अनदेखी के कारण पिछले हफ्ते जलकर खाक हो गई थी।इस क्षेत्र की अन्य कंपनियों में इस घटना की पुनः पुनरावृत्ति न हो इसके लिए ऊर्जा विभाग एक्शन में आ गया है। उक्त विभाग शहर व आस पास की हर कंपनियों के इलेक्ट्रिक सेफ्टी की जांच करेगा,बल्कि कमियां पाए जाने पर कंपनियों पर विद्युत सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई भी करेगा।उक्त जानकारी ऊर्जा विभाग ठाणे 2 के सहायक विद्युत निरीक्षक अरुण जाधव ने दी है

उन्होंने बताया कि भिवंडी के सरावली एमआईडीसी क्षेत्र के मंगलमूर्ति डाइंग में 8 नवंबर को सुबह भीषण आग लग गई थी। आग में तीन मंजिला इमारत जलने के साथ बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था।उन्होंने बताया कि आगजनी की सूचना के विद्युत निरीक्षक राजेश यादव के निर्देश के बाद जब उन्होंने कंपनी का निरीक्षण किया तो जांच के बाद पता चला कि कंपनी में आग थर्मोपैक में लीकेज होने के कारण लगी थी।सहायक विद्युत निरीक्षक ने बताया कि इसके साथ ही जांच में कम्पनी के अंदर विद्युत सुरक्षा को लेकर अन्य कई खामियां पाई गई।जिसके बाद कंपनी को कारण बताओ नोटिस देकर 30 दिन के भीतर सुरक्षा अनदेखी के बारे में जवाब मांगा गया है।
◼️आगजनी रोकने इलेक्ट्रिक सेफ्टी की होगी जांच
सहायक विद्युत निरीक्षक अरुण जाधव ने बताया कि शहर व आस पास की अन्य कंपनियों में विद्युत सुरक्षा में त्रुटि होने के कारण उक्त आगजनी की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने विद्युत निरीक्षक राजेश यादव ने इलेक्ट्रिक सेफ्टी जांच की योजना कर रहे है।जिसके तहत कंपनियों में लगे अर्थिंग, वायरिंग,ट्रांसफार्मर, आरसीसीबी जैसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रिक उपकरणों की जांच की जाएगी।कमियां पाए जाने पर इसे अतिशीघ्र दुरुस्त करने का नोटिस दिया जाएगा।इस दौरान अगर कंपनियों के सुरक्षा कमियों में सुधार नहीं आया तो उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।ऊर्जा विभाग के इस फैसले से कही खुशी तो कही हम का माहौल है।
◼️शहर व आस पास 250 से ज्यादा चिमनियों वाली कंपनी
भिवंडी शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग ढाई सौ यार्न डाइंग,प्रोसेस हाउस व साइजिंग कंपनियां संचालित हैं।साथ बड़े पैमाने पर लूं कारखाने व ट्विस्टिंग आदि कंपनिया भी चलती है।अधिकांश में न तो पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था है और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है। इसी लापरवाही के कारण इन औद्योगिक क्षे में आए दिन आगजनी की घटना घटित होते रहती हैं। ज्यादातर आग की घटना शॉर्टशर्किट व कंपनी मालिकों की सुरक्षा अनदेखी के कारण लगती है।सहायक विद्युत निरीक्षक के अनुसार इलेक्ट्रिक सेफ्टी की अनदेखी के कारण आगजनी की घटना बढ़ रही है उन्होंने सभी कंपनियों से विद्युत सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से सावधान रहने की अपील की है ।इलेक्ट्रिक सेफ्टी जांच के बाद न सिर्फ आगजनी की घटना पर अंकुश लगेगा बल्कि विद्युत सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगा।

