कहा,15 दिन में एयरपोर्ट के नाम की घोषणा न होने पर नहीं उड़ने देने एक भी विमान
25 हजार लोगों के साथ सड़क पर उतरकर 22 से रैली द्वारा शुरू होगा संघर्ष
विशेष संवाददाता
नवी मुंबई में नवनिर्मित एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर एक बार फिर राजनीति तेज हो गया है।भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के राष्ट्रवादी शरद गुट के सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर राज्य सरकार को जोरदार धमकी दी है।उन्होंने कहा कि यदि 15 दिन में एयरपोर्ट को लोकनेता डी बा पाटिल का नाम नहीं दिया गया तो सरकार के विरोध में जोरदार जनांदोलन किया जाएगा और भिवंडी के मनकोली नाका से नवीमुंबई तक 25 हजार लोगों के साथ रैली निकालकर एयरपोर्ट से उड़ानों को रोक दिया जाएगा।

भिवंडी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद म्हात्रे ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया ।उन्होंने कहा कि डी. बा. पाटिल के नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण करने के लिए 14 सितंबर को हुए आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 3 अक्टूबर को स्थानीय भूमिपुत्रों के साथ मीटिंग कर वादा किया था कि दो से ढाई महीने में एयरपोर्ट का नाम डी बा पाटिल के नाम पर कर दिया जाएगा। 3 दिसंबर को दो महीने पूरे हो जाएंगे और 25 दिसंबर को एयरपोर्ट को उड़ानों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बारे में यदि कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया तो 22 दिसंबर से भिवंडी के मनकोली नाका से 25 हजार लोगों के साथ विशाल पदयात्रा निकाला जाएगा।जो 24 दिसंबर को एयरपोर्ट पहुंचेगा।उसके बाद इस एयरपोर्ट से एक भी प्लेन को उड़ने नहीं देंगे। सांसद म्हात्रे ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री छूठ बोल रहे है कि नामकरण के प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा गया है, लेकिन कोई प्रपोज इस बारे में केंद्र सरकार के पास भेजा नहीं गया है।सरकार भूमिपुत्रों की इस मांग को जानबूझकर नज़रअंदाज़ कर रही है, जिसकी वजह से पांचों ज़िलों के समुद्री भूमिपुत्र समुदाय में बहुत गुस्सा है। सरकार के पास 20 दिन हैं, इतने समय में एयरपोर्ट को स्वर्गीय डी.बा पाटिल के नाम पर कर दे वर्ना संघर्ष होना तय है।

