अबु तल्हा आज़मी आजमगढ़
वाराणसी/आज़मगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सिपाही जावेद की पत्नी और चारों बच्चों की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। इसी बीच उनका दुख और दोगुना कर देने वाली खबर उस समय आई, जब मृतकों के रिश्तेदार शहाबुद्दीन उर्फ़ शब्बू भाई, निवासी फूलपुर, ज़िला आज़मगढ़, अंतिम संस्कार में शामिल होने वाराणसी के लोहता पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, शब्बू भाई मृतकों को मिट्टी देने (अंतिम विदाई) के लिए कब्रिस्तान पहुंचे थे। वहीं पर हादसे के दुख और भावनात्मक आघात को वे सहन नहीं कर सके और अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जावेद सिपाही की पत्नी और बच्चों की मौत की खबर से शब्बू भाई पहले ही बेहद व्यथित थे। अंतिम संस्कार के दौरान बढ़े भावनात्मक तनाव ने उनकी हालत और बिगाड़ दी।
घटना से पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ही हादसे से जुड़े दो-दो दुखद निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

