एक वर्ष से चल रही पुरानी रंजिश हत्या में तब्दील,शांतिनगर पुलिस चौकी के पास चाकूबाजी, एक की मौत चार घायल,

भिवंडी

5 गिरफ्तार व अन्य की तलाश जारी


अब्दुल गनी खान

भिवंडी: भिवंडी के शांतिनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत शांतिनगर इलाके स्थित केजीएन चौक के पास  कल शाम 6:30 बजे दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें लकड़ी डंडा तथा घातक हथियार के साथ हत्या करने की अपराधिक साज़िश भी रची गई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। और अन्य घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार शांतिनगर इलाके स्थित केजीएन चौक के पास चॉल नंबर 34 में कल शाम रोजा खोलने से पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर आरिफ खान और उसका भाई आबिद, बाबूलाल, फरदीन, सादिक, शकील शेख, समीर शेख, इदु शेख, जीशान शेख, साड़ीवाला व तीन से चार अन्य लोगों ने जुबैर शेख को घायल कर उसकी हत्या करने के उद्देश से अपराधिक साजिश रची। और घातक हथियार से जुबैर शेख व उसके भाई और अन्य लोगों को बुरी तरह मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी मिलते ही मौके से पहुंची शांतिनगर पुलिस ने स्थानिकों की मदद से घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।  जहां जुबैर शेख की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भांजे साजिद अब्दुलवहब शेख 32 वर्ष की शिकायत पर 10 नामजद और चार अन्य लोगों के खिलाफ भादवि कलम 302, 307, 143, 147, 148, 149, 109, 120 (ब) भारतीय हथियार एक्ट 4(25), महाराष्ट्र पोलिस एक्ट की कलम 37(1) 135  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और अभी तक पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। और अन्य की तलाश पुलिस कर रही है। जिसकी आगे की कार्रवाई शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ट पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड कर रहे है। बता दें की उक्त घटना पहले भी घटित हो चुकी है। और इन दोनो गुटों में करीब एक वर्ष से विवाद चल रहा है। जिसमें आरिफ खान के बेटे फरदीन ने फरवरी 2023 में अपनी बहन से छेड़छाड़ करने वाले हुजैफा नामक युवक के विरुद्ध शांतिनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस रंजिश को लेकर हुजैफा व उसके कई साथियों ने करीब दस महीने बाद मौका मिलते ही वफा कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट खेल रहे फरदीन आरिफ शेख पर चाकू से हमला कर दिया था। और अब कल शाम यह हत्या में तब्दील हो गया है। इस खूनी झगड़े से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *