ठाणे, 15 अक्टूबर
कुल जमात की ओर से आज ठाणे कलेक्टर निवास पर एक ज्ञापन (मेमोरेंडम) सौंपा गया, जिसमें कानपुर, बरेली और अहमदनगर (महाराष्ट्र) में गिरफ़्तार किए गए निर्दोष मुस्लिम नौजवानों तथा मौलाना तौकीर रज़ा ख़ान की तुरंत रिहाई की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि जिन लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से पैग़ंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद ﷺ के प्रति अपने प्रेम का इज़हार किया, उन पर एफआईआर दर्ज करना न केवल ग़लत है, बल्कि न्याय के मूल सिद्धांतों के भी विपरीत है। कुल जमात ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
संगठन ने यह भी कहा कि देशभर में नफ़रत का माहौल फैलाने की कोशिशें बढ़ रही हैं, जो सामाजिक एकता के लिए बेहद ख़तरनाक संकेत हैं। ज्ञापन में अपील की गई कि सरकार ऐसी विभाजनकारी प्रवृत्तियों पर रोक लगाए और देश में अमन, भाईचारे और मोहब्बत का वातावरण फिर से कायम करे।
इस अवसर पर कुल जमात की ओर से अंजुम बापे, एड. जावेद शेख, सलमान महिमे, अब्दुल रहीम और अनवर सर उपस्थित रहे।
कुल जमात ने दोहराया कि उनका उद्देश्य देश में शांति, सद्भावना और एकता को बनाए रखना है, तथा हर नागरिक के साथ न्याय सुनिश्चित करना है।

