रोज हो रही दुर्घटना में दर्जनों हो रहे घायल,कइयों की अब तक जा चुकी है जान
जितेंद्र तिवारी।भिवंडी
भिवंडी में बारिश के कारण सड़को के बगल में हुआ गैप दुर्घटना का कारण बन रहा है। उक्त गैप के कारण वाहन चालक रोजाना गिरकर घायल हो रहे है।इसी गैप के कारण सोमवार की रात एक बाइक चालक के आंखों में जोरदार चोट लग गई।सड़को पर हुए गैप के कारण बढ़ रही दुर्घटना के बावजूद प्रशासन इसे दुरुस्त करने को लेकर उदासीन बना हुआ है।जो शहर की जनता में आक्रोश का कारण बन गया है।

भिवंडी शहर के हर सड़को के किनारे डामर अथवा आरसीसी के बगल में बारिश के कारण सड़को के बगल की मिट्टी बहने से गैप हो गया है।जिसके कारण स्लिप होकर वाहन चालक रोजाना दुर्घटना के शिकार हो रहे और उन्हें गंभीर छोटे आ रही।सोमवार 19 जनवरी की रात 8 बजे महेंद्र सरोज अपनी बाइक में पेट्रोल भरने के लिए बंजारपट्टी इलाके में जा रहे थे,जैसे ही वे एस टी स्टैंड के पास पहुंचे उनकी बाइक सड़कों पर हुए गैप के कारण स्लिप हो गई।जिसके कारण वह सड़क पर गिर गए ।उन्होंने बताया कि इस कारण उनके सिर व आंखों में जोरदार चोट लग गया।गनीमत रही कि इस दुर्घटना में उनकी आंख बाल बाल बच गई।जबकि इस प्रकार की दुर्घटनाएं रोजाना सड़कों के गैप के कारण हो रही और दर्जनों लोग घायल हो रहे है।बावजूद मनपा प्रशासन रोजाना होने वाले दुर्घटनाओं को लेकर मूक दर्शक बना हुआ है।सड़को पर गैप के कारण टेमघर पाड़ा इलाके के इंद्रलोक रेसीडेंसी में रहने वाला राज रंजन सिंह(20)बाइक द्वारा अपने दोस्त के साथ कुछ दिन पहले किसी काम से नाशिक हाइवे की तरफ जा रहा था। कल्याण रोड पर स्थित साईबाबा मंदिर के सामने सड़क के किनारे हुए गैप में उसकी बाइक स्लिप होने के कारण वह सड़क पर गिर गया।इसी दौरान पिछले से तेजगति से आ रहे ट्रेलर द्वारा कुचलने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। प्रशासन की उदासीनता के कारण सड़को पर हुए गैप के कारण हुए मौत की यह पहली घटना नहीं है।इसके पहले बंजारपट्टी इलाके में सड़क के किनारे गैप होने के कारण स्लिप होने के बाद कंटेनर की चपेट में आने के कारण एक डॉक्टर की मौत हो गई थी।जबकि रोजाना सड़को के किनारे हुए गैपों के कारण दर्जनों वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे है।इधर मनपा के शहर अभियंता जमिल पटेल ने बताया कि बारिश में गैप को भरना मुश्किल था। पूरे शहर में सड़को के किनारे हुए ग़ैपों को बुझाने का काम शुरू किया गया है।उन्होंने बताया कि इसके लिए पांचों प्रभाग में अलग अलग ठेकेदारों को काम भी दिया जा चुका है।जल्द ही जनता को इस समस्या से निजात मिल जाएगा।

