“हमारा सिंदूर, हमारा देश” – पाकिस्तान से क्रिकेट मैच पर भिवंडी में शिवसेना का हल्ला बोल

भिवंडी

महिलाओं ने सिंदूर इकट्ठा कर प्रधानमंत्री मोदी को भेजा

अब्दुल गनी खान भिवंडी।
पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद भी भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच आयोजित किए जाने के फैसले का भिवंडी में शिवसेना ने जोरदार विरोध किया। रविवार को छत्रपती शिवाजी महाराज चौक पर जिल्हा प्रमुख मनोज गगे और महिला संपर्क संघटिका आशा रसाल के नेतृत्व में हुए आंदोलन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और पाकिस्तान के खिलाफ तीखे नारे लगाए। शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान जब हमारे नागरिकों का खून बहा रहा है, ऐसे समय में क्रिकेट खेलना शहीदों और भारतीय नारी के सिंदूर का अपमान है।

इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सिंदूर इकट्ठा कर एक डिब्बे में रखा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा। उन्होंने यह संदेश दिया कि “हमारा सिंदूर, हमारा देश – पाकिस्तान से कोई खेल नहीं”।

आंदोलन में विश्वास थले, वैशाली मेस्त्री, राजाभाऊ पुण्यार्थी, फशी पाटील, कृष्णा वाकडे, मोहन दादा वल्लाल, नितेश दांडेकर, मनीष बंटी गिरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, व्यापारी और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *