भाजपा का सपना टूटा,कांग्रेस बना सकती है मेयर

भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी मनपा में पहली बार महापौर बनाने का भाजपा का सपना चकना चूर होता दिख रहा है।किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिलने के कारण सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी कांग्रेस , राकांपा (शरद) व अन्य दलों की सहयोग से मेयर बना सकती है।आंकड़े भी कांग्रेस के साथ है।

            गौरतलब हो कि भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका चुनाव में 18 राजनैतिक दलों के 317 प्रत्याशी तथा निर्दलीय 121 उम्मीदवार सहित कुल 438 उम्मीदवार चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे थे।लेकिन चुनाव में 30 सीट जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।सूत्र बताते है कि कांग्रेस 30 नगरसेवकों के साथ राकांपा(शरद) के 12 नगरसेवको को मिलाकर 42 नगरसेवक होते है,ऐसे में यदि कोणार्क विकास आघाड़ी के 4 नगरसेवकों का उसे समर्थन मिलता है तो कांग्रेस का मेयर बनने के लिए जरूरी 46 नगरसेवकों वाले जादुई आंकड़े को छूकर अपना मेयर बना सकती है।इधर हालांकि भाजपा 22 व शिवसेना(शिंदे) ने 12 सीट के साथ इस गठबंधन ने 34 सीट पर जीत दर्ज की है।उसे 12 नगरसेवकों की और जरूरत पड़ेगी,ऐसे में यदि भिवंडी विकास मंच के 3 व राकांपा (शरद) के 12 नगरसेवक भाजपा को सपोर्ट करते है तो भाजपा का भी मेयर बन सकता है।इतना ही 4 नगरसेवक वाली कोणार्क विकास आघाड़ी इससे पहले भी कम नगरसेवक के बावजूद महापौर बना चुकी है।अब देखना है मेयर बनने में किसका गेयर काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *