कोंकण आयुक्त को अभिव्यक नहीं भेजा गया मेयर चुनाव से संबंधित पत्र
किसी अधिकारी को अतिरिक्त चार्ज नहीं, आयुक्त के कार्य प्रणाली पर उठने लगे सवाल
विशेष संवाददाता
भिवंडी मनपा मेयर चुनाव के पूर्व ही मनपा आयुक्त अनमोल सागर एक सप्ताह की लंबी छट्टी पर चले गए हैं।आयुक्त की अनपस्थिति से महापौर चुनाव संबंधित पत्र कोंकण आयुक्त को नहीं दिए जाने से अन्य महापालिकाओं की अपेक्षा भिवंडी मनपा महापौर चनाव ‘लंबा खिसकने के आसार बढ़ गया हैं।महापौर चनाव के ऐन वक्त आयुक्त का छट्टों पर जाना और किसी अन्य अधिकारी को चार्ज नहीं देने से आईएएस अधिकारी की कार्यप्रणाली और प्रशासानक सूझबूझ पर सवालिया निशान खडा कर दिया है। गौरतलब है कि भिवंडी मनपा चूनाव परिणाम 16 जनवरी को घोषित हआ था। नगर विकास मंत्रालय के नियम के अनुसार, भिवंडी मनपा चुनाव में बहुमत के आंकड़े वाले राजनीतिक दल ही महापौर का चुनाव करते हैं।
मनपा चुनाव में किसी दल को नहीं मिला बहुमत
भिवंडी मनपा में कांग्रेस के सर्वाधिक 30 नगरसेवक जबकि भाजपा महायुति के पास 35 नगरसेवकों है। मनपा में किसी भी दल को बहमत नहीं मिलने से महापौर पद की चाभी अन्य दलों के पास है।90 नगरसेवकों वाली भिवंडी मनपा में किसी भी राजनीतिक दल को महापैर बनाने की खातिर 47 नगरसेवकों की जरूरत है। मनपा चुनाव में राकांपा( शरद) के पास 12 और सपा 6 सीटों को लेकर ही महापौर चुनाव में सख्त भूमिका निभाएंगी, ऐसा राजनीतिक दलों का कहना है।ऐसे में महापौर चुनाव में नगरसेवकों की जोरदार खरीद फरोख्त शरू हो चकी है।मेयर चुनाव हो रहे विलंब से चुनाव में भारी भ्रष्टाचार होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है।भारी लेनदेन से मनपा महापौर की बिसात बिटाने के लिए कांग्रेस, राष्ट्रवादी, सपा के अधिसंख्यक नगरसेवक मोबाइल आफ कर नाट रिचेबल हो चुके हैं।प्रदेश की तमाम मनपा में महापौर चनाव की तारीखें फरवरी के पहले सप्ताह में कोंकण विभागीय आयक्त द्वारा घोषित कर दी गर्ड हैं।लेकिन भिवंडी मनपा की तारीख का अभी एलान नहीं हुआ है।
आयुक्त ने नहीं सौंपा किसी को आधिकारिक चार्ज
कई नगरसेवकों का कहना है कि महापौर चनाव के ऐन मौके पर ही आयुक्त अनमोल सागर का छूट्टा पर जाना और उनकी कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।आरोप लग रहा है कि आयुक्त अनमोल सागर महापौर बनाने वाले दलों से मिलीभगत कर उन्हें अधिक समय देकर फायदा पहंचाने की नीयत से बगैर किसा को आधिकारिक चार्ज सौंपे ही लंबी छुट्टी पर चले गए हैं।इतना ही नहीं आयुक्त अनमोल सागर द्वारा महापौर चुनाव संबंधित पत्र कोकण विभागीय आयुक्त को नहीं भेजने से मनपा महापौर चुनाव अन्य मनपाओ की अपेक्षा देरी से होने के आसार दिखाई देने लगा है।हालांकि इस संदर्भ में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त विट्ठल डाके से इस बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

